फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accedent

धार रोड पर हुए दो सड़क हादसों में पांच घायल

विज्ञापन
road accedent
बिलावर। उपजिले के धार रोड पर रविवार को हुए दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए, जिनका उपचार उपजिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

पहला हादसा रविवार शाम को हुआ। इसमें कोहग से सटे डलियां कडेत्र गांव के लोग उज्ज पुल स्थित वरुण देव स्थान पर आयोजित भंडारे में भाग लेने के बाद 25 लोग मेटाडोर से लौट रहे थे। मांडली के नजदीक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर मिनी बस पलट गई। हादसे में पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान अजय (19), रितु देवी (30), पूजा (25), कांता (29) और सोमा देवी (60) सभी निवासी डलियां कडेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा भी धार मार्ग पर ही हुआ, जिसमें अंडे से भरा ट्रक ब्रेक फेल होने पर पलट गया। चालक और सहचालक ने समय पर छलांग लगा दी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे धार मार्ग पर धर्मकोट के निहारु झरने के पास हिमाचल से श्रीनगर की ओर जा रहा अंडे से भरे ट्रक (एचपी 72 4199) की मोड़ पर ब्रेक फेल हो गई। इस कारण वह अनियंत्रित हो कर पलट गया। मगर चालक और सह चालक ने छंलाग लगा कर जान बचाई। वहीं, वह मौके से फरार हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक और सह चालक लुधियाना के हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed