{"_id":"5eb261058ebc3e908e02695d","slug":"riyaz-naikoo-latest-news-in-hindi-youth-was-killed-by-naiku-on-lines-of-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISIS की तर्ज पर पहली बार घाटी में हत्या, रियाज नायकू ने युवक को मारा था, आज हुआ ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ISIS की तर्ज पर पहली बार घाटी में हत्या, रियाज नायकू ने युवक को मारा था, आज हुआ ढेर
Wed, 06 May 2020 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 06 May 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
आतंकी द्वारा मारे गए युवक का बनाया था वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 नवंबर साल 2018, घाटी में आतंकियों ने पहली बार आईएस की तर्ज पर एक युवक की हत्या की थी। साथ ही इस हत्या का वीडियो जारी किया था। इसमें युवक को गोलियों से भूनते हुए दिखाया गया था। वीडियो के जरिए इंसानियत के दुश्मन हिज्ब कमांडर रियाज नायकू ने हत्या की बात कबूली और उसने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी मुखबिरी करेगा, उसे इसी अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के सफानगरी गांव से उस रात एक 18 वर्षीय युवक को आतंकियों ने अगवा किया था। उसका शव दूसरे दिन पुलवामा में बरामद किया गया था। इसके बाद आतंकी रियाज नायकू का एक वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
17 सेकेंड के इस वीडियो में आतंकी युवक से पूछ रहे थे कि उसने उनके साथियों को क्यों मरवाया। इससे पहले कि युवक कुछ बोलता आतंकियों ने उसे गोलियों से भून दिया। घाटी में आतंकियों की ओर से इस प्रकार का पहला वीडियो जारी किया गया था।
इसके साथ ही एक ऑडियो संदेश में हिज्ब कमांडर रियाज नायकू का कबूलनामा था। रियाज ने कहा कि सफानगरी में हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। पूरी तहकीकात के बाद हमने मुखबिर ढूंढ़ निकाला और उसे अंतिम अंजाम तक पहुंचाया। उसने लोगों से अपने बच्चों को मुखबरी से दूर रखने की अपील की थी।