{"_id":"5eb255468ebc3e9062520d39","slug":"riyaz-naikoo-latest-news-in-hindi-riyaz-naikoo-killed-in-beighpora-encounter-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियाज नायकू ने जनवरी 2018 में पंचायत चुनाव लड़ने वालों को दी थी ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियाज नायकू ने जनवरी 2018 में पंचायत चुनाव लड़ने वालों को दी थी ये धमकी
Wed, 06 May 2020 04:08 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 06 May 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
आतंकी मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के बेगपोरा में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू को सुरक्षाबलों ने आज ढेर कर दिया। नायकू पर 12 लाख रुपये का इनामी घोषित था। बेगपोरा में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू के छिपे होने की सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर उसे मार गिराया।
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के हिजबुल कमांडर रियाज नायकू ने जनवरी 2018 में पंचायत चुनाव लड़ने वालों पर एसिड हमले करने की धमकी दी थी। धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:34 मिनट के वीडियो में समीर टाइगर हिजबुल कमांडर से पंचायत चुनाव को लेकर निर्देश मांगते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में रियाज नायकू ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में भागीदारी करने वालों पर एसिड हमले किए जाएं। कंसन्ट्रेट एसिड का इसके लिए इस्तेमाल किया जाए।
उसन कहा था कि चुनाव में हिस्सा में लेने वाले लोगों को गोली से नहीं मारेंगे बल्कि ऐसी सजा देंगे जिससे उन्हें गलती का अहसास हो। चुनाव में वे ही लोग हिस्सा लेते हैं जो घर वालों पर बोझ होते हैं। यदि उन्हें गोली से मार दिया गया तो एसआरओ के तहत नौकरी मिल जाएगी और आर्थिक मदद भी। इस वजह से ऐसी सजा देनी है जिससे वह अपनी गलती का अहसास कर सकें।