{"_id":"20e31d8d76ea7462a4e8654c1d70798c","slug":"rised-chopper-service-tax-will-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी चॉपर सेवा से टैक्स वृद्धि वापस होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी चॉपर सेवा से टैक्स वृद्धि वापस होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के वित्त राज्य मंत्री पवन गुप्ता ने मंगलवार को कहा है कि वैष्णो देवी चॉपर सेवा पर की गई टैक्स वृद्धि हर हाल में वापस होगी।
विज्ञापन
एमए स्टेडियम में डोगरा फ्रंट और शिव सेना की ओर से निकाली जाने वाली वार्षिक छड़ी यात्रा के दौरान मंगलवार को उन्होंने इसका एलान करते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य में मचैल यात्रा तथा अमरनाथ यात्रा के दौरान भी हेलीकाप्टर सेवा पर सर्विस टैक्स नहीं लगेगा। माता के श्रद्धालुओं से टैक्स नहीं लिए जाने पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है।
विज्ञापन
स्टेडियम में मौजूद श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे के साथ इसका स्वागत किया। ज्ञात हो कि सर्विस टैक्स का मुद्दा विधानसभा तथा विधान परिषद में भी उठ चुका है।
विज्ञापन