{"_id":"60662da48ebc3ec39d61421a","slug":"rise-in-panch-sarpanch-dc-due-to-increase-in-prices-of-sand-gravel-samba-news-jmu232546564","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत-बजरी के दाम बढ़ने से भड़के पंच-सरपंच, डीसी का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत-बजरी के दाम बढ़ने से भड़के पंच-सरपंच, डीसी का किया घेराव
विज्ञापन
सांबा। जिले में रेत-बजरी के दामों में बढ़ोत्तरी से नाराज पंच-सरपंच डीसी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि टिपर और ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। इस दौरान बात बढ़ने पर उन्होंने डीसी का घेराव कर दिया।
लोगों की नाराजगी को देखते हुए आयुक्त अनुराधा गुप्ता और एसएसपी राजेश शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों से सरकारी रेट पर ही खनन करवाने की अनुमति देने को कहा। प्रदर्शन करने वालों को आश्वासन दिलाया कि तय दाम पर ही खनन होने दिया जाएगा।
खनन कारोबारी सुक्रीब सिंह ने बताया कि सरकारी दाम 250 रुपये है लेकिन टिपर और ट्रैक्टर चालकों से 1200 रुपये लिया जा रहा है। इसके चलते वाहन चार दिन से बंसतर इलाके में खड़े हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उपराज्यपाल ने समस्याओं के शीघ्र समाधान करने के लिए जनता दरबार के आदेश दिए हैं। प्रशासन की नाक के नीचे गोरखाधंधा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।