फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rijiju said: Security agencies will deal with attacks on minorities in Kashmir

रिजिजू बोले: कश्मीर में अल्पसंख्यकों पर हमलों से निपटेंगी सुरक्षा एजेंसियां, घाटी में लौटी सामान्य स्थिति

Thu, 14 Apr 2022 06:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 06:28 PM IST
सार

केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि कश्मीर में अभी हिंसा की कुछ घटनाएं हुई हैं लेकिन ऐसी चीजें पूरे देश में समान हैं। मोटे तौर पर हम पूरी कश्मीर घाटी में जो सामान्य स्थिति देखते हैं वह हर किसी के लिए एक अद्भुत चीज है।

विज्ञापन
Rijiju said: Security agencies will deal with attacks on minorities in Kashmir
किरेन रिजिजू।

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में सामान्य स्थिति लौट आई है। कश्मीर में अल्पसंख्यकों पर हालिया हमलों से सुरक्षा एजेंसियां निपटेंगी। पूरे इलाके में शांति कायम करना सभी के हित में है। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कश्मीर में अभी भी हिंसा की कुछ घटनाएं हुई हैं लेकिन ऐसी चीजें पूरे देश में समान हैं।

विज्ञापन

लोग खूबसूरत जगह की यात्रा करना चाहते हैं

मोटे तौर पर हम पूरी कश्मीर घाटी में जो सामान्य स्थिति देखते हैं वह हर किसी के लिए एक अद्भुत चीज है। यहां रहने वाले लोगों के लिए, जो लोग खूबसूरत जगह की यात्रा करना चाहते हैं, साथ ही साथ देश के लिए भी। पिछले दो हफ्तों में कश्मीर में नागरिकों पर हमले में तेजी आई है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों कश्मीर के हालात पर नजर रखे 

इन्हें सुरक्षा एजेंसियों द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों ही कश्मीर के हालात पर गहरी नजर रख रहे हैं। ज्ञात हो कि नवीनतम घटनाओं में कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने एक स्थानीय राजपूत हिंदू की हत्या कर दी जबकि पांच अन्य व्यक्ति- चार गैर कश्मीरी मजदूर और एक स्थानीय कश्मीरी पंडित दुकानदार चार अलग-अलग हमलों में घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुश हूं कि कश्मीर में सामान्य स्थिति लौट आई है

उन्होंने कहा कि मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि कश्मीर में सामान्य स्थिति लौट आई है। इस साल कश्मीर में पर्यटकों के आगमन पर कहा कि जम्मू और कश्मीर देश में पर्यटन क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाता है। घाटी न केवल सुंदर है बल्कि यहां देखने और करने के लिए बहुत कुछ है।

खेल हो या संस्कृति कश्मीर तेजी से आगे बढ़ रहा

मसलन इसकी संस्कृति, हस्तशिल्प गतिविधियां और लोगों का मूल चरित्र। दुनिया भर के लोगों को दिखाने के लिए बहुत कुछ हो सकता है। खेल हो या संस्कृति कश्मीर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका लाभ सभी तक पहुंचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed