जज के पीएसओ से रायफल लूटकर भागे आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में आतंकियों की सक्रियता के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में आज सुबह कमरबाड़ी में एक जज की सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी गार्ड से आतंकी रायफल लूटकर भाग गए।
पुलिस और सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के कमरबाड़ी इलाके में जिला एवं सेशन जज की सुरक्षा में लगे पीएसओ से शुक्रवार सुबह कुछ आतंकियों ने रायफल छीन ली।
आतंकियों ने उन पर हमले का भी प्रयास किया लेकिन पीएसओ के डटकर मुकाबला करने की वजह से आतंकियों के पांव उखड़ गए और वो रायफल लेकर भाग निकले।
मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षाबल
हालांकि इस दौरान जज की सुरक्षा में कोई दिक्कत नहीं हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और सुरक्षाकर्मी से जानकारी ली।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सुरक्षाबल भी अपने स्तर पर आतंकियों की खोजबीन में लगे हुए हैं।
घाटी में आतंकियों की सक्रियता लगातार सामने आने के बाद सुरक्षाबल और खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।