फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   retirs persion meeting

आर्म्ड फोर्स व पैरा मिलिट्री फोर्स में वेतन और पेंशन के अंतर को दूर किया जाए

विज्ञापन
retirs persion meeting
retirs persion meeting - फोटो : SAMBA
अखनूर। कस्बे में दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स वारियर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जोनल प्रधान सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। केंद्र सरकार से मांग की भूतपूर्व सैनिकों की मांगें पूरी की जाएं। प्रधान सुरजीत सिंह ने कहा कि आर्म्ड फोर्स व पैरा मिलिट्री फोर्स में वेतन और पेंशन में भारी अंतर को दूर किया जाए। पैरा मिलिट्री को सेंटर सिविल सर्विस रूल से अलग किया जाए। उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन योजना लागू की जाए। इसके साथ जवानों और पैरा मिलिट्री जवानों के साथ पेंशन और अन्य सुविधाओं में भारी अंतर है। इस अंतर को खत्म किया जाए। इसके अलावा जो सुविधाएं सैनिक को दी जाती हैं वही सुविधाएं पैरा मिलिट्री जवानों को दी जाए। बैठक में देसराज, अर्जन सिंह, राम लाल, यशपाल, बलदेव राज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed