कश्मीर में आतंकियों ने पूर्व डीएसपी को गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार की रात को एक पूर्व डीएसपी बशीर अहमद की कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी।
रिटायर्ड डीएसपी बशीर अहमद को रात 10 बजे उस समय गोली मारी गई जब वह नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। तभी मस्जिद के बाहर घात लगाए खड़े कुछ बंदूकधारियों ने रिटायर्ड डीएसपी अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए इस पूर्व पुलिस अधिकारी को तुरंत श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंसेज भेजने की व्यवस्था की गयी, परंतु रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरु
पुलिस अधिकारी के मुताबिक आतंकी मोटरसाइकिल सवार होकर मस्जिद के सामने खड़े हुए थे। रात 10 बजे जैसे ही बशीर नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकले तभी आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया और कई राउंड गोलियां दागी।
अज्ञात बंदूकधारी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। बशीर अहमद को पेट, पैर और कंधे पर गोली लगी थी। अस्पताल पहुंचने के पहले ही अधिक खून बहने के चलते रिटायर्ड डीएसपी की मौत हो गयी।
बशीर अहमद ने क्राइम ब्रांच, विजिलेंस और पुलिस हेडक्वार्टर में अपनी सेवाएं दी थी। घटना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरु कर दिया है।