फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   retired DSP Bashir Ahmed killed by militants in Kulgam

कश्मीर में आतंकियों ने पूर्व डीएसपी को गोली मारी

Wed, 15 Jul 2015 01:46 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
retired DSP Bashir Ahmed killed by militants in Kulgam

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार की रात को एक पूर्व डीएसपी बशीर अहमद की कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


रिटायर्ड डीएसपी बशीर अहमद को रात 10 बजे उस समय गोली मारी गई जब वह नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकल रहे थे। तभी मस्जिद के बाहर घात लगाए खड़े कुछ बंदूकधारियों ने रिटायर्ड डीएसपी अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए इस पूर्व पुलिस अधिकारी को तुरंत श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंसेज भेजने की व्यवस्था की गयी, परंतु रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पूरे इलाके में सर्च अभ‌ियान शुरु

retired DSP Bashir Ahmed killed by militants in Kulgam

पुलिस अधिकारी के मुताब‌िक आतंकी मोटरसाइकिल सवार होकर मस्जिद के सामने खड़े हुए थे। रात 10 बजे जैसे ही बशीर नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकले तभी आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया और कई राउंड गोलियां दागी।  

अज्ञात बंदूकधार‌‌ी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। बशीर अहमद को पेट, पैर और कंधे पर गोली लगी थी। अस्पताल पहुंचने के पहले ही अधिक खून बहने के चलते रिटायर्ड डीएसपी की मौत हो गयी।

बशीर अहमद ने क्राइम ब्रांच, विजिलेंस और पुलिस हेडक्वार्टर में अपनी सेवाएं दी थी। घटना के बाद जम्मू कश्मीर पुल‌िस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। पूरे इलाके में सर्च अभ‌ियान शुरु कर द‌िया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed