{"_id":"3f71176efe5af54f84f96a699422de4f","slug":"ret-teachers-screening-date-grew-for-two-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन और होगी आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन और होगी आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 18 Aug 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग का मंगलवार को अंतिम दिन था, लेकिन अब स्क्रीनिंग के समय को कुछ दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। सीईओ का कहना है कि शिक्षकों की संख्या बहुत ज्यादा है, इसलिए स्क्रीनिंग में देरी हो रही है। दो दिन में इसका काम पूरा होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आठ अगस्त को राज्य सरकार ने आरईटी शिक्षकों के डिग्री के स्क्रीनिंग टेस्ट के आदेश जारी किए थे। आदेश मिलने के तुरंत बाद शिक्षा विभाग ने जोनल स्तर पर आरईटी शिक्षकों की स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
जोनल एजूकेशन अफसर के कार्यालय में शिक्षा विभाग इनकी डिग्री सहित सभी दस्तावेज जमा कर रहा है। शिक्षा विभाग को स्क्रीनिंग का काम 18 अगस्त तक पूरा करना था।
विज्ञापन
चीफ एजूकेशन अफसर जेके सूदन ने बताया कि स्क्रीनिंग में समय लग रहा है। शिक्षा विभाग दस्तावेजों को जमा करने में जुटा हुआ है। वेरिफिकेशन के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार करके जमा करवाई जाएगी।