फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   results of board exams declared in jammu and kashmir

हिंसा के हाल में भी कश्मीरी बच्चों ने दिखाया दम, बोर्ड परीक्षा में 80% से ज्यादा सफल

Wed, 22 Feb 2017 11:43 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 22 Feb 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
results of board exams declared in jammu and kashmir
KASHMIR - फोटो : PTI

जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा वीरवार को कश्मीर संभाग का 10वीं कक्षा सत्र 2016 का रिजल्ट घोषित किया। रिजल्ट में पास प्रतिशत 83 फीसदी रहा, जो कि पिछले साल के रिजल्ट से 7 प्रतिशत ज्यादा है। परिणाम परीक्षा आयोजन के 44 दिन बाद घोषित किया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष पास प्रतिशत 76 फीसदी था, जबकि इस बार 83 फीसदी है। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कम छात्र परीक्षाओं में बैठे।आंकड़ों की बात करें तो पिछले वर्ष जो छात्र परीक्षाओं में बैठे थे, उनकी संख्या 60819 थी, जिनमें से 32035 लड़के और 28784 लड़कियां थीं और इनमें से 35430 परीक्षाओं में पास हो पाए, जबकि इस वर्ष कुल 58293 छात्र ही परीक्षाओं में बैठ पाए, जिनमें से 30070 लड़के और 28223 लड़कियां थीं और इनमें से 48429 ही परीक्षाओं में पास हो पाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बोर्ड के चेयरमैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस बार बोर्ड द्वारा पोजीशन सिस्टम नहीं रखा, केवल ग्रेडिंग की गई है। वहीं उन्होने यह भी बताया कि इस बार पास होने वालों में से 6221 ऐसे छात्र भी हैं जो एक सब्जेक्ट में रिएपियर हैं, लेकिन उन्हें भी पास माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed