फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Result of JKPSC exam declared, 187 youths of the state became officers

जम्मू-कश्मीर: जेकेपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित, प्रदेश के 187 युवा बने अफसर, महिलाएं मेरिट सूची के टॉप पर

Fri, 20 Jan 2023 05:32 PM IST
विमल शर्मा मंगेश कुमार, जम्मू
मंगेश कुमार, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 05:32 PM IST
सार

मेरिट की मेघा गुप्ता ने 1177.50 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जिन्हें मेरिट में पहला स्थान मिला है। श्ररिया शर्मा ने 1167.50 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
Result of JKPSC exam declared, 187 youths of the state became officers
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के लोक सेवा आयोग प्रशासनिक विभागों में राजपत्रित पद भरने के लिए जेएंडे संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाण घोषित कर दिया है। प्रदेश के 187 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए। उनका जीएमसी जम्मू और श्रीनगर में मेडिकल किया जाएगा।

विज्ञापन


पहले के बजाए इस बार के परीक्षा परिणाम में महिला अभ्यर्थी मेरिट में पहले स्थान पर हैं। ओपन मेरिट की मेघा गुप्ता ने 1177.50 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जिन्हें मेरिट में पहला स्थान मिला है। श्ररिया शर्मा ने 1167.50 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


एससी वर्ग के विशाल कुमार ने 1142.50 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान प्राप्त किया है। सन्ना फयाज 1138.50 अंक लेकर चौथे, आरबीए वर्ग की अफशा अफरीन 1137 फीसदी अंक लेकर पांचवें, ओपन मेरिट की अन्ना जमवाल 1136फीसदी अंक लेकर छठे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

648 अभ्यर्थियों में से 187 का हुआ चयन 

 जेके पीएससी के सचिव की ओर से जारी की गई संबंधित अधिसूचना के अनुसार आठ अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा में 3916 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें से सिर्फ 648 अभ्यर्थियों का साक्षातकार के लिए चयन किया गया था। 643 अभ्यर्थियों ने साक्षातकार दिया था। इसमें से 187 सफल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed