फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Restrictions will be eased to allow people in Kashmir Valley to offer Friday prayers in mosques

जम्मू-कश्मीर में सामान्य हो रहे हालात, मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज अदा करने की अनुमति

Fri, 09 Aug 2019 12:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 09 Aug 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Restrictions will be eased to allow people in Kashmir Valley to offer Friday prayers in mosques
मस्जिद में नमाज अदा करने जाते समुदाय के लोग - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म होने के चौथे दिन पाबंदियों से कुछ राहत देखने को मिली। चार दिन से बंद पड़ी दुकानें और कई प्रतिष्ठान फिर से खुले नजर आए। इससे लोगों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि यात्री वाहन नहीं चलने से बाजार सूने रहे। इसके साथ ही बाजारों में अनुच्छेद 370 की चर्चा जोरों पर रही। सुरक्षा की दृष्टि से हर जगह जवान तैनात हैं।

विज्ञापन


वहीं कश्मीर घाटी में लोगों को स्थानीय मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। हालांकि ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शुक्रवार को लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही रहेगी। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा अधिकारियों को निर्देश देने के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब हो बीते दिन घाटी पहुंचे अजीत डोभाल ने कहा था कि नागरिकों को किसी तरह की समस्या न हो। साथ ही उन्होंने लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील की थी। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को अपने इलाके में स्थित मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर उधमपुर में आज फिर से स्कूल खुल गए हैं। उधमपुर के पुलिस उपायुक्त पीयूष सिंगला ने बताया 'धारा 144 अभी भी लागू है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में कुछ अपवादों के साथ। सुरक्षा योजना लागू है। कमजोर क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाजार भी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।
 


वहीं जगह-जगह अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर चर्चाएं अब भी जारी हैं। लोगों का कहना है कि राज्य में 370 हटाने के बाद अब स्थिति बेहतर हो रही है। प्रशासन को भी अब धारा 144 हटा देनी चाहिए, ताकि लोगों की परेशानियां कम हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed