हिंसक घटनाओं के बीच घाटी में 51 दिनों से जारी कर्फ्यू हटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग के संगम व आशाजीपोरा तथा शोपियां के नाडीगाम में सुरक्षा बलों पर पथराव की घटनाएं हुईं। संगम में पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान 11 लोग घायल हो गए।
इनमें से कुछ गंभीर घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। आशाजीपोरा में युवकों को उठाए जाने के बाद हिंसक झड़पें हुईं। ग्रामीणों का आरोप है कि पड़ोसी डबरोना गांव में सुरक्षा बलों ने घरों में घुसकर लोगों को पीटा।
रेल सेवा और मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप
उधर, रविवार को दिन में श्रीनगर के डाउन टाउन के पांच थाना क्षेत्रों तथा दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा व पांपोर में कर्फ्यू जारी रहा। बंद की वजह से 51वें दिन रविवार को भी दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
सड़कों पर वाहन नहीं चले। रेल सेवा तथा मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप है। अलगाववादियों ने एक सितंबर तक बंद बढ़ा दिया है।
इस बीच, आल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस ने पीर सैफुल्लाह, एयाज अकबर, मोहम्मद अशरफ शेरई, सैयद इम्तियाज हैदर आदि की गिरफ्तारी की निंदा की है।