फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Restrictions such as curfew in Pampore

पांपोर: मुठभेड़ के बाद हिंसक प्रदर्शन, कर्फ्यू जैसी पाबंदियां

Tue, 23 Feb 2016 09:54 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Restrictions such as curfew in Pampore

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पांपोर में सोमवार को एक मुठभेड़ में मारे गए 3 लश्कर के आतंकियों के बाद से ही इलाके में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आजादी के हक में नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन में कई लोग घायल भी हो गए। आतंकियों के मारे जाने के बाद से भड़की हिंसा और हालातों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को पांपोर और आसपास के इलाकों में कर्फ्यू जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हालातों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पाबंदियां लागू की गई थी। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे और हालात काबू से बाहर न हो इसीलिए सख्ती लागू करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर कुछ देर के ल‌िए रोका गया यातायात

Restrictions such as curfew in Pampore

पंथा चौक से लेकर पांपोर तक जवानों की अच्छी खासी तैनाती की गई थी। वहीं सुबह से ही दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले।

मिली जानकारी के अनुसार अवंतीपुरा के बारसू इलाके में भड़की हिंसा के बाद एतिहातन तौर पर श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोकना पड़ा, ताकि किसी को नुक्सान नहीं पहुंचे।

गौरतलब है कि इस बीच त्राल में मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों का गायबाना नमाज-ए-जनाजा पढ़ा गया। जनाजे में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

आतंकियों को बोनियार में नहीं दफनाने दिया

Restrictions such as curfew in Pampore

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बोनियार में लश्कर के तीन आतंकियों को नहीं दफनाने दिया गया। लोगों ने पुलिस की इस प्रक्रिया का विरोध किया, जिसके बाद उन्हें उड़ी में दफनाया गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांपोर में 48 घंटे तक सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चली भीषण मुठभेड़ में मारे गए तीन लश्कर के आतंकियों को बोनियार में नहीं दफनाने दिया गया।

उन्होंने बताया कि आतंकियों के शवों की कानूनी औपचरिताओं को पूरा करने के बाद इन आतंकियों के शवों को सोमवार देर रात उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बोनियार मे दफनाने के लिए ले जाया गया।

जैसे ही वह वहां पहुंचे और लोगों को इस बात की भनक लगी तो स्थानीय लोग बाहर निकले और उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्होंने आतंकियों को वहां दफनाने का विरोध किया।

इसके बाद पुलिस को मजबूरन वहां से निकलना पड़ा। बाद में वह जिले के उड़ी इलाके के शीरी गांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने इन आतंकियों को दफनाया।

मिली जानकारी के अनुसार इन आतंकियों को इलाके के पुलिस स्टेशन के पास मौजूद एक सरकारी जमीन में दफनाया गया। आतंकियों के जनाजे में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed