फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   restrictions imposed in anantnag town

हिंसा के बाद कश्मीर घाटी में हालात और बिगड़े

Thu, 22 Oct 2015 10:01 AM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
restrictions imposed in anantnag town

अनंतनाग जिले में मंगलवार को भड़की हिंसा के बाद बुधवार को कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू कर दी गईं। उधमपुर ट्रक हमले में मारे गए जाहिद रसूल भट की मौत के बाद से ही जिले और आसपास के इलाकों में प्रदर्शनों का दौर शुरू है। इसके चलते पूरे दक्षिणी कश्मीर में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन


जिले में लागू पाबंदियों के बावजूद दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिलों में में कई जगह हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। लोग सड़कों पर उतर आए और आजादी के हक में नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पत्थर भी बरसाए। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। हिंसक प्रदर्शनों में जवानों समेत कई लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के कई जिलों में पुलिस की भारी तैनाती

restrictions imposed in anantnag town

मुख्यमंत्री मोहम्मद सईद के चुनावी क्षेत्र अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में हिंसक प्रदर्शनों में सिर पर आंसू गैस का गोला लगने से जिरपुरा के रहने वाले निसार अहमद डार गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे श्रीनगर के स्किमस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे सर्जिकल आईसीयू में ऑपरेशन के बाद शिफ्ट किया गया है।

गौरतलब है कि हालात की गंभीरता को देखते हुए अनंतनाग जिले समेत दक्षिणी कश्मीर के कई जिलों के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की भारी तैनाती की गई है ताकि वह किसी भी स्थिति का सामना किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed