{"_id":"573f62a44f1c1b8b20ac6e90","slug":"restore-the-battery-car-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी: भवन मार्ग पर बैटरी कार सेवा भी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी: भवन मार्ग पर बैटरी कार सेवा भी बहाल
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
Updated Sat, 21 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताराकोट की पहाड़ियों पर लगी आग पर वीरवार की शाम को नियंत्रण पाने के बाद देर रात को अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले मार्ग को यात्रियों के आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया। उसके बाद शुक्रवार को इस मार्ग पर बैटरी कार सेवा भी बहाल कर दी गई। इस बीच शुक्रवार को हुई बारिश से आग फिर से भड़कने का खतरा भी समाप्त हो गया।
गौर रहे कि बुधवार की रात को ताराकोट की पहाड़ियों पर लगी आग से वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित होने के आसार तक नजर आने लगे थे। लेकिन वीरवार की शाम तक इस आग पर बमुश्किल नियंत्रण पा लिया गया था।
इस बीच एहतियातन अर्द्धकुंवारी से भवन जाने वाले नए मार्ग पर भक्तों की आवाजाही रोक दी गई थी। बैटरी कार सेवा भी ठप रही थी। आग पर लगभग काबू पाने के बाद वीरवार की देर रात को पैदल जाने वाले भक्तों के लिए मार्ग को खोल दिया गया। फिर शुक्रवार दोपहर को बैटरी कार सेवा भी बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
इस बीच हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। आग को फिर से बढ़ने की संभावना पर विराम लग गया। शुक्रवार को आम दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी भी देखने को मिली।