फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   resort's wall fell on slums, 2 killed

रिसोर्ट की दीवार झुग्गियों पर गिरी, पिता-पुत्री की मौत

Tue, 28 Jul 2015 11:46 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
resort's wall fell on slums, 2 killed

झुग्गियों में सो रहे एक परिवार पर मंगलवार सुबह हुई जोरदार बारिश कहर बन कर टूटी। बख्शी नगर पुलिस स्टेशन थाना के अंतर्गत तोप शेरखानियां में एक रिसोर्ट की दीवार गिरने पर दो झुग्गियां चपेट में आ गईं।

विज्ञापन


इसमें पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों में  एक बच्चा एक अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां घायल बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजीव प्लाईवुड फैक्टरी की ओर से तोप शेरखानियां में झुग्गियां बनाई गई हैं। झुग्गियों के पीछे रॉयल इस्टेट गार्डन रिसोर्ट की दीवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 4 बजे रिजार्ट की 12 फुट ऊंची दीवार टूटकर झुग्गियों पिछली तरफ की पांच फुट ऊंची दीवार को तोड़ती हुई झुग्गियों पर आकर गिरी।

फैक्टरी मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज

resort's wall fell on slums, 2 killed

एक झुग्गी में सो रहे पश्चिम बंगाल के हरकंतो (38) और उनकी छह साल की बेटी संजना सो रहे थे, तभी अचानक दीवार टूटने से दोनों चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। इससे पास की एक झुग्गी भी चपेट में आ गई।

इसमें मृतक का रिश्तेदार सोपन बरमन (19) और रविंदर (9) निवासी बिहार भी चपेट में आए। रविंदर की हालत काफी गंभीर है, जबकि सोपन की हालत में सुधार है। दोनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।

बख्शी नगर के एसएचओ अश्विनी कुमार ने बताया कि रिजार्ट और फैक्टरी मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोेनों पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। हादसे की जानकारी पाकर एडीसी जम्मू भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed