{"_id":"588217184f1c1b701befed60","slug":"resolution-of-kashmiri-pandits-return-pass-in-legislative-consil","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: कश्मीर पंडितों के लिए खुशखबरी, घर वापसी का प्रस्ताव विधान परिषद में भी पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कश्मीर पंडितों के लिए खुशखबरी, घर वापसी का प्रस्ताव विधान परिषद में भी पारित
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 20 Jan 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा में उमर अब्दुल्ला ने लाया प्रस्ताव
- फोटो : FILE PHOTO
कश्मीरी पंडितों सहित सभी विस्थापितों की घाटी वापसी का प्रस्ताव विधानसभा में पारित होने के दूसरे ही दिन विधान परिषद ने भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित कर दिया। सत्ता पक्ष समेत विपक्ष के सभी सदस्यों ने मेज थपथपाकर प्रस्ताव का समर्थन किया।
सदन की कार्यवाही शुरू होते हुए नेकां एमएलसी डा. बशीर अहमद वीरी ने विधानसभा में कश्मीरी पंडितों की घाटी वापसी के पारित प्रस्ताव की तरफ सदन का ध्यान खींचते हुए विधान परिषद में भी इसी तरह का प्रस्ताव पारित किए जाने की अपील की।
इसके बाद सदन की कार्यवाही समाप्त होने से पूर्व सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा, कश्मीरी पंडितों की पूरे सम्मान के साथ घाटी वापसी हो ऐसा सरकार चाहती है। कश्मीरी पंडितों की कश्मीर को जरूरत है। वे संस्कृति और जड़ से जुड़े हुए हैं।

Trending Videos
'टीवी पर लोगों को भड़काते हैं नेता'
विधानसभा में बोलते विधायक सत शर्मा
- फोटो : FILE PHOTO
कश्मीर में ट्रांजिट कैंप बन रहे हैं। कश्मीरी पंडित यहां चाहें अपनी मर्जी से रह सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि टीवी स्टूडियो में कश्मीरी पंडितों के कई नेता अपने बयानों से आग लगाते हैं। दिलों को जोड़ने की बात करनी चाहिए।
विस्थापित युवाओं को कश्मीर में नौकरी देना घाटी में उनका आर्थिक हक मुहैया करवाने की तरफ ही कोशिश है। कश्मीर में जब गर्मी की छुट्टियों में कश्मीरी पंडित आते हैं तो अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि घर वापसी के लिए सभ्य तरीके से बात होनी चाहिए। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव को सदन ने पारित कर दिया गया।