{"_id":"57dab72d4f1c1b0d27d4781d","slug":"resignation-may-not-affect-the-alliance-says-deputy-cm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्रा के इस्तीफे पर बोले डिप्टी सीएम, कहा- PDP-BJP गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्रा के इस्तीफे पर बोले डिप्टी सीएम, कहा- PDP-BJP गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं
ब्यूरो,अमर उजाला/कटड़ा
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी सांसद तारिक हमीद कर्रा के इस्तीफा देने के फैसले को उप मुख्यमंत्री डा.निर्मल सिंह ने इसी पार्टी का आंतरिक मामला बताते हुए कहा है कि रियासत में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है।
भाजपा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में हिस्सा लेने कटड़ा पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सांसद के तौर पर तारिक हमीद करा का इस्तीफा देने का फैसला पीडीपी का आंतरिक मामला है।
इससे गठबंधन सरकार को कोई परेशानी होने वाली नहीं है। राजोरी में सांप्रदायिक तनाव और कर्फ्यू पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजोरी हो या जम्मू संभाग को कोई और इलाका।

'जम्मू में नहीं खराब होने देंगे हालात'
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर जैसे हालात यहां पैदा करने की कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें कोशिश कर रही हैं, लेकिन राज्य सरकार और भाजपा जम्मू संभाग में हालात खराब नहीं होने देगी। राजोरी में हालात खराब करने के पीछे कौन सी ताकते हैं, इसकी जांच भी करवाई जा सकती है।
गौरतलब है कि पीडीपी के संस्थापक सदस्य रहे तारिक हमीद कर्रा ने गुरुवार को पार्टी और लोकसभा से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद से रियासत में भाजपा-पीडीपी सरकार के टूटने के कयास लगाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि पीडीपी के संस्थापक सदस्य रहे तारिक हमीद कर्रा ने गुरुवार को पार्टी और लोकसभा से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद से रियासत में भाजपा-पीडीपी सरकार के टूटने के कयास लगाए जा रहे हैं।