फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   residents at zero line under threat

जम्मू-कश्मीर: रिश्तेदारों के घर पहुंच रहे जीरो लाइन वाले

Tue, 21 Apr 2015 12:33 PM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
residents at zero line under threat

भारत-पाकिस्तान

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी ने स्थानीय ग्रामीणों को सहमा दिया है। रविवार शाम से शुरू हुई गोलाबारी देर रात तक जारी रहने से जीरो लाइन के आवासीय इलाकों में बदहवासी छा गई। लंबी रेंज के मोर्टार फिर आवासीय इलाकों के आसपास गिरने लगे, जिससे कई घरों से निकलकर ग्रामीण इधर-उधर शरण लेने को मजबूर हो गए।

सोमवार की सुबह छन्नलाल दीन सहित सीमा से बिल्कुल सटे मादा, पहाड़पुर और महराजपुर के ग्रामीणों ने ताजा हालात के लिए पाकिस्तान के साथ रियासत और केंद्र सरकार पर भी रोष जताया। छन्नलाल दीन के रहने वाले ग्रामीण सुरजीत सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव का खामियाजा सरहदी इलाके के ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।

आए दिन सीमा पर गोलीबारी से लेकर मोर्टार दागे जाते हैं। रविवार शाम छह बजे से की जा रही गोलाबारी में आवासीय इलाकों को निशाना बनाया गया है।

दूर की कौड़ी बना सुनहरा ख्वाब

residents at zero line under threat

लोगों के घरों के आसपास गोले गिरे जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा तो भारत सरकार ने भी ग्रामीणों की सुध लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर प्लॉट देने का ख्वाब दिखाया गया तो दूर की कौड़ी बना हुआ है।

इसी तरह से अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गोलाबारी से हुए धमाकों ने पूरे गांव को दहला दिया। आधे से ज्यादा घरों के लोग मजबूरन अपने रिश्तेदारों के घर शरण लेने चले गए। गांव में जो लोग रहे भी तो वह दहशत के बीच रात बिताने को मजबूर हुए। ग्रामीणों ने कहा कि जीरो लाइन पर बसे गांव सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

भारत और पाकिस्तान की चौकियों पर होने वाली फायरिंग के दौरान भी जीरो लाइन तक प्रभाव पड़ता है। जब मोर्टार चलाए जाते हैं तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। ऐसे हालात में ग्रामीणों के पास छिपने के लिए कोई जगह भी नहीं बचती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed