कश्मीर में सेना ने शुरु किया रेस्क्यू ऑपरेशन, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में नदी नालों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। सबसे ज्यादा असर अनंतनाग और कुलगाम जिलों में देखा जा रहा है।
बाढ़ की चपेट में आने से दो लोगों के मौत की भी खबरें आ रही हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सेना कुलगाम जिले के चमगुंड इलाके में बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
झेलम और उसकी सहायक नदियों में पानी का लेवल बढऩे से आई बाढ़ की चपेट में आने से अनंतनाग जिले में एक शख्स की मौत हो गई। अनंतनाग के नई बस्ती, तकिया बेहरामपुरा, शम्सीपुरा और हसनपुरा जैसे इलाको में पानी भर गया है।
कुलगाम जिले में भी वैशव नाले में पानी का लेवल बढऩे से एक शख्स की मौत हो गई। जिले के किमोह, मीर बाजार, अस्थल और देवसर इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर और कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार तक भारी बारिश होगी।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और पस्सियां गिरने के कारण कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को बंद कर दिया गया।
यातायात पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश के कारण पेनथाल तथा रामसू के अलावा कई स्थानों पर हुए भूस्खलन को देखते राजमार्ग को बंद कर दिया गया।
हालांकि, दक्षिण कश्मीर से जम्मू के राजौरी और पुंछ को जोड़ने वाला ऐतिहासिक मुगल मार्ग खुला है। सीमा सड़क संगठन के जवान जमा मलबा हटा रहे हैं।