{"_id":"588adcdc4f1c1b3e0fcf50f0","slug":"rescue-operation-continues-in-kashmir-on-friday-4-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के गुरेज में एवलांच में दबे 14 जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के गुरेज में एवलांच में दबे 14 जवान शहीद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 27 Jan 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
एवलांच के दौरान हुआ हादसा
- फोटो : डेमो फोटो
कश्मीर के बांदीपोरा में हुए हिमस्खलन में सेना के 14 जवान शहीद हुए है। जानकारी के मुताबिक हिमस्खलन की चपेट में आए इन जवानों को निकालने का ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले 25 जनवरी को हुए एक हिमस्खलन में सेना की गुरेज सेक्टर की एक आर्मी कैंप को नुकसान हुआ था जिसके बाद सेना के जवानों के बर्फ में दब जाने की खबर मिली थी। इस दौरान सेना द्वारा जारी एक रेस्कयू ऑपरेशन में एक जेसीओ और 6 जवानों को बर्फ के नीचे से निकालकर बचा लिया गया था। इसी ऑपरेशन में सेना के 3 जवानों के शवों को निकाला गया है।
विज्ञापन
वहीं एक दूसरे हिमस्खलन में इसी पोस्ट की ओर जा रही सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद भारी बर्फबारी औऱ खराब मौसम के बीच सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। खराब मौसम के कारण हो रही दिक्कतों के बीच सेना ने कुल 11 जवानों के शवों को बरामद किया है।
विज्ञापन
Bodies of the 4 missing soldiers have been recovered from avalanche site in Gurez(J&K), death toll climbs to 14
— ANI (@ANI_news) January 27, 2017