फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Requested to Release Money for Jhelum

झेलम के लिए पैसे जारी करने का अनुरोध

Thu, 03 Mar 2016 05:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 03 Mar 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
Requested to Release Money for Jhelum

राज्यपाल एनएन वोहरा ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय से झेलम नदी की सफाई के लिए जल्द राशि जारी करने का अनुरोध किया है। वोहरा ने अधिकारिक रूप से इस बाबत केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्री उमा भारती से अपील की है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री से झेलम सफाई मामले को लेकर व्यक्तिगत रूप से रुचि लेने की अपेक्षा व्यक्त की, ताकि मानसून सीजन से पूर्व तक झेलम नदी की सफाई का कार्य अंजाम तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि झेलम नदी की वर्तमान जल स्तर क्षमता 34 हजार क्यूसेक है, जिसे बढ़ाकर 45 हजार क्यूसेक किया जाना है। इस पूरी परियोजना के लिए जम्मू कश्मीर को मिले विशेष पैकेज के तहत प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्यक्रम 2015 के तहत तैयार की गई डीपीआर में झेलम के लिए पहले चरण का कार्य 399.29 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है, जबकि झेलम में बाढ़ प्रबंधन की व्यापक योजना के मद में 2083 करोड़ रुपये की राशि खर्च करना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed