{"_id":"6972993ada21ddda420f4204","slug":"republic-day-samba-news-c-289-1-sjam1009-110606-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसएसपी ने सुरक्षा के साथ परेड की तैयारियां परखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसएसपी ने सुरक्षा के साथ परेड की तैयारियां परखीं
विज्ञापन
सांबा के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के ऐतिहासिक रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह होगा। एसएसपी वरिंदर सिंह मन्हास ने वीरवार को स्टेडियम का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था के साथ परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां परखीं।
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है इसलिए किसी भी प्रकार की चूक न हो। इसके लिए आपसी समन्वय से कार्य करें। निरीक्षण के दौरान मन्हास ने ड्रिल ग्राउंड, परेड मार्ग, दर्शक दीर्घा और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि समारोह में आम जनता की भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा के साथ-साथ सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के लिए कहा।