{"_id":"5e2d1faf8ebc3e4b542c310c","slug":"republic-day-parade-2020-in-jammu-jk-lt-governor-said-last-year-was-year-of-major-change-for-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: ऐतिहासिक पलों का गवाह बना जम्मू का एमए स्टेडियम, मुर्मू बोले- पिछला साल बदलाव का था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: ऐतिहासिक पलों का गवाह बना जम्मू का एमए स्टेडियम, मुर्मू बोले- पिछला साल बदलाव का था
Sun, 26 Jan 2020 10:42 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 26 Jan 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने सलामी ली, साथ ही प्रशासन की प्राथमिकताओं को बताने और प्रदेश की बेहतरी के लिए लोगों को संबोधित किया। समारोह में मुख्य सचिव के अलावा प्रशासनिक सचिव व सियासी दलों के नेता, सिविल सोसायटी के सदस्य व प्रमुख नागरिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपने संबोधन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि पिछला साल जम्मू कश्मीर के लिए बदलाव का साल था। अस्थायी प्रावधानों के निरस्तीकरण ने जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों के बीच वित्तीय और कानूनी बाधाओं को दूर कर दिया है। इसने अपने वास्तविक अर्थों में जम्मू और कश्मीर को एकजुट किया है।
विज्ञापन
यह गणतंत्र दिवस जम्मू कश्मीर के लिए बेहद खास है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यह पहला गणतंत्र दिवस है। इस वजह से लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। प्रदेश स्तर का सबसे बड़ा समारोह जम्मू स्थित एमए स्टेडियम में चल रहा है। समारोह में सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार की तरफ से बाकायदा आदेश जारी किया गया था। जम्मू शहर में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को समारोह में मौजूद रहे।
विज्ञापन
आम लोगों के लिए सुविधाजनक माहौल तैयार किया गया है। पार्किंग की सुविधा पर भी खास ध्यान दिया गया है। समारोह में सेना, अर्ध सैनिक बल और पुलिस के दस्ते मार्च पास्ट करते दिखे। वहीं एनसीसी के कैडेट भी मार्च पास्ट करते नजर आए। विद्यार्थियों की तरफ से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। खासतौर से खेलो इंडिया स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने शिरकत की।