फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   republic day celebration on border

आईबी और एलओसी पर मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ

Thu, 28 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा/पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा/पुंछ Updated Thu, 28 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
republic day celebration on border

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर भारत और पाकिस्तान के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ।

विज्ञापन


आरएस पुरा स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के चिनाब रेंजर्स के पोस्ट कमांडेंट जाफर गुल ने सीमा सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडेंट राजन को मिठाई भेंट की।
विज्ञापन


इस दौरान सीमा सुरक्षा बल की तरफ से भी पाकिस्तान रेंजर्स को मिठाइयां भेंट की गईं। उधर, पुंछ के चक्का दा बाग स्थित राह-ए-मिलन पर भारतीय सेना की 10वीं इंफेंट्री ब्रिगेड के अधीनस्थ सेना की 14 मराठालाई के अधिकारियों ने पाक सेना की मुजाहिद रेजीमेंट के अधिकारियों से हाथ मिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भारत और पाक सेना के जवानों और अधिकारियों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। पाक अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने का वादा किया।

इसके अलावा मेंढर की कृष्णा घाटी के क्रासिंग प्वाइंट पर भी दोनों ओर की सेनाओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां प्रदान कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed