फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Republic Day,Celebrate,samba news

भारत माता की जय से गूंजा खौड़ और ज्यौड़ियां

विज्ञापन
Republic Day,Celebrate,samba news
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले में बुधवार को 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारत माता की जय से उपजिले के क्षेत्र गूंज उठे। मुख्य कार्यक्रम शहीद डिप्टी एसपी गुलबदन सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में एसडीएम अनिल कुमार की देखरेख में करवाया गया। नगर कमेटी के चेयरमैन डिप्टी राम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर तहसीलदार मोनिका शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। सैनिक समाज सभा खौड़ ने कार्यक्रम करवाया। इसमें सभा के चेयरमैन सूबेदार मेजर फरजूल सिंह, कैप्टन सीडी शर्मा, सूबेदार मेजर बलबीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। खौड़ भाजपा मंडल ने पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भाजपा मंडल प्रधान सुखदेव सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ भी मौजूद रहे। खौड़ मुख्य बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं और दुकानदारों के साथ पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य नरेंद्र भाऊ ने तिरंगा फहराया। खौड़ के वार्ड छह के मुख्य चौक पर पार्षद दीपक सिंह भाऊ ने कार्यक्रम आयोजित किया। खौड़ बीडीओ कार्यालय में बीडीसी चेयरमैन बलवीर सिंह भाऊ ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा कलीठ पंचायत, मट्टू की पुली पंचायत में शहीद सिपाही विनोद सिंह के स्मारक स्थान पर भी कार्यक्रम करवाया। शहीद नायक कृष्ण लाल निवासी गांव घिगडयाल के स्मारक स्थान पर भी तिरंगा फहराया गया। खौड़ कैंप में शहीद सिपाही रंजीत सिंह चिब के स्मारक स्थल पर ध्वजारोहण किया गया। ज्यौड़ियां के हायर सेकेंडरी स्कूल और चकभगवाना पंचायत के मिडिल स्कूल में कार्यक्रम करवाया गया और पौधे भी रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed