{"_id":"5d4718cd8ebc3e6cbc33a7ad","slug":"reports-about-yasin-malik-death-are-fake-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"यासीन मलिक की मृत्यु को लेकर उड़ी अफवाह, जेल अधिकारियों ने किया खंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यासीन मलिक की मृत्यु को लेकर उड़ी अफवाह, जेल अधिकारियों ने किया खंडन
Sun, 04 Aug 2019 11:16 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
यासीन मलिक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के नेता यासीन मलिक की मृत्यु को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है जो पूरी तरह झूठ है। कई लोगों ने इस तरह की फर्जी पोस्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
यासीन मलिक के वकील राजा तुफैल ने रविवार को कहा, "लोगों से अनुरोध है कि इस तरह की फर्जी खबरों पर ध्यान नहीं दें। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने यासीन के सही सलामत होने की बात कही है।"
विज्ञापन
तुफैल ने कहा कि यासीन के बारे में जो भी खबर चल रही है वह असत्य है। उनकी सेहत में सुधार हुआ है। अगर कोई बुरी खबर होती तो जेल अधिकारी छुपाते नहीं। उनकी अदालत के प्रति जवाबदेही है।
विज्ञापन
इसपर डीजी ने क्या कहा ?
तिहाड़ जेल के डीजी ने कहा कि यासीन जेल में स्वस्थ्य हैं और बेहतर हालत में हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर जो लेकर खबरें चल रही हैं वह अधारहीन है।
DG Prisons, Tihar, Delhi: The rumour about the health of Yasin Malik, who is presently lodged in Tihar prison is totally incorrect. His health condition is normal and he is doing fine. (file pic) pic.twitter.com/KWoRM3ege6
— ANI (@ANI) August 4, 2019