{"_id":"5ee1421a8ebc3e4336016a6b","slug":"report-jammu-news-jmu2118822108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरओ 202 में कर्मियों का ब्योरा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरओ 202 में कर्मियों का ब्योरा मांगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से एसआरओ 202 के तहत हुई नियुक्तियों की समीक्षा के बयान के अगले ही दिन सभी जिलों से संबंधित नियुक्तियों का ब्योरा मांगा गया है। जम्मू मंडलायुक्त की ओर से संभाग के सभी जिला उपायुक्तों को पत्र भेजकर एसआरओ 202 के तहत हुई नियुक्तियों का ब्योरा मांगा गया है। इसमें अत्यावश्यक का नोट लगाकर एक प्रपत्र के तहत जानकारी मांगी गई है। जिला उपायुक्तों की ओर से बताया जाएगा कि किस वर्ष, किस पद और वेतनमान पर कितने कर्मियों की नियुक्तियां की गई हैं।
माना जा रहा है कि एसआरओ 202 कर्मियों के विरोध को देखते हुए सरकार की ओर से इसकी गंभीरता से समीक्षा होने जा रही है। उल्लेखनीय है कि 30 जून 2015 को जारी आदेश के तहत एसआरओ 202 के तहत नियुक्त कर्मी का प्रोबेशन पीरियड पांच वर्ष निर्धारित किया गया है। कर्मचारी इसका लगातार विरोध जताते आ रहे हैं। उनका कहना है कि समान कार्य, समान वेतन के नियम का उल्लंघन हो रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उनसे दो माह पहले नियुक्त कर्मचारी वर्तमान में उनसे कहीं ज्यादा वेतन ले रहे हैं। वहीं, देशभर में प्रोबेशन पीरियड की अवधि दो वर्ष है।