फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Remembered Pandit Premnath Dogra on his death anniversary

Jammu News: पुण्यतिथि पर पं. प्रेमनाथ डोगरा को किया याद

विज्ञापन
Remembered Pandit Premnath Dogra on his death anniversary
पंडित प्रेमनाथ डोगरा भवन कच्ची छावनी में वीरवार को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पंडित प्रेमनाथ डोगरा भवन, कच्ची छावनी में वीरवार को पं. प्रेमनाथ डोगरा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। पं. प्रेम नाथ डोगरा ट्रस्ट (पंजीकृत) की ओर से करवाए गए इस कार्यक्रम में शेर-ए-डुग्गर से विख्यात पंडित प्रेमनाथ डोगरा की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। इस दौरान हवन किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीचि ट्रस्ट ने जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से अपील की कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों को वोट दें जो देश की एकता और अखंडता के लिए काम करें। वक्ताओं ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान ट्रस्ट द्वारा अपनाए गए संकल्प को याद किया। जिसमें पंडित की जन्मस्थली स्मैलपुर के विकास के लिए विशेष बजट का आवंटन, उनके नाम पर जम्मू विश्वविद्यालय में एक चेयर की स्थापना आदि शामिल है। राज्य विधानसभा में मिनी स्टेडियम परेड का नाम बदलकर पंडित प्रेमनाथ डोगरा स्टेडियम करने के लिए प्रस्ताव लाया गया था, जिसे सरकार को कार्यान्वयन करना चाहिए। उन्होंने सभी प्रकार के व्यक्तिगत लाभ छोड़ कर देश की सेवा में योगदान दिया। इस दौरान सुभाष जंडियाल, दया राम शर्मा, कवींद्र गुप्ता, शमशेर सिंह मन्हास, सत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed