फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious programme

Jammu News: बुआ सजावती के देव स्थान में पांडेय बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल, लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

Tue, 21 Nov 2023 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 21 Nov 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
religious programme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोमाना। झिड़ी स्थित बुआ सजावती के देव स्थान में सोमवार को पांडेय बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल करवाई गई। इस दौरान लोगों ने मेल में हिस्सा लेकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जिसमें हवन यज्ञ करवा कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भक्तों के लिए लंगर लगाया गया।

इस दौरान बिरादरी की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, इसमें पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया पदाधिकारियों ने कहा कि मेल में सभी लोग बच्चों को जरूर लेकर आएं। बैठक में कमेटी के प्रधान हरबंस लाल पांडेय, चेयरमैन बचन लाल, महामंत्री दीपक पांडेय, उपाध्यक्ष जय पाल, उपाध्यक्ष मुंशी राम, विजय पांडेय, सचिव चिमन लाल, मास्टर बाबू राम, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र, सिकंदर कुमार मौजूद रहे। चेयरमैन बचन लाल ने बताया कि यह देवस्थान 300 साल पुराना है। बुआ सजावती के सती होने के बाद बिरादरी के लोग इस जगह पर वर्ष में दो बार मेल करवाते हैं। मेल में नवविवाहित जोड़ों ने बुआ सजावती के दरबार की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर बिरादरी के सदस्य सोनू पांडेय, मनोहर लाल पांडेय, करण पांडेय, दीपा कुमार, मदन लाल, कुलदीप पांडेय, निखिल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed