{"_id":"6972994fe0be210a34026914","slug":"religious-news-samba-news-c-273-1-now1001-101589-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नौशेरा में गुरु रविदास के प्रकाशपर्व \nके उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नौशेरा में गुरु रविदास के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। कस्बे में वीरवार को श्री गुरु रविदास के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। श्रीश्री 108 गुरदीप गिरि महाराज की देखरेख में शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संगत पहुंची। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने भी समारोह में शिरकत की। फूलों से सजी ट्रैक्टर-ट्राॅली में गुरु रविदास के स्वरूप को सजाया गया। भजन-कीर्तन करते हुए संगत बरेरी में एकत्रित हुई। शोभायात्रा डिग्री कॉलेज से गुजरात चौक, मुख्य बस अड्डे से होते हुए सैन्य मैदान नाैशेरा में पहुंची। डाॅ. फारूक, सुरिंदर चौधरी, रविंद्र रैना के साथ संगत ने माथा टेककर श्री गुरु रविदास का आशीर्वाद प्राप्त किया।
-- -- -
इंसान बुरा है, धर्म बुरा नहीं होता : डाॅ. फारूक
डाॅ. फारूक ने कहा कि इंसान बुरा है, धर्म बुरा नहीं होता। धर्म को बांटने की कोशिश की जा रही है। इकबाल ने कहा था मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना। हम हिंदी हैं, हिंदुस्तान हमारा वतन है, हम भारतीय हैं, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हम सब इकट्ठे हैं।
- सुरिंदर चाैधरी ने कहा कि लंबेड़ी में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसका नाम बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। नाैशेरा को एंबुलेंस दी है। रैना ने कहा की नौशेरा-राजोरी बॉर्डर के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में गुरदीप गिरि महाराज धर्म की अलख जगाकर लोगों को सही मार्ग दिखा रहे हैं।