फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: भक्तों ने जय दाती मां के दरबार में माथा टेक मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
religious news
- चंगियां गांव में दशमी पर फगेत्रा बिरादरी ने करवाई मासिक मेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती गांव चंगियां में बुधवार को फगेत्रा बिरादरी ने मासिक मेल करवाई। इसमें भक्तों ने जय दाती मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर अपने कुल के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर के सेवादारों ने सुबह देवस्थान पर मंत्रोच्चार के साथ माता रानी की आरती उतारी। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दरबार को खोल दिया गया। बुधवार सुबह 10 बजे तक बड़ी संख्या में लोगों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।

नवविवाहित जोड़ों की विधिपूर्वक रस्म भी निभाई गई। लोगों ने अपने बच्चों के मुंडन भी करवाए। प्रबंधकों की तरफ से दशमी पर मेल के मौके पर पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान लंगर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवादार सुदेश गुप्ता ने बताया कि मेल के हर अवसर पर वह दाती मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। सारी व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाता है। उनके पिता भी दाती के दरबार में सेवक थे और उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर दरबार में सेवा करने का मौका मिला है। गुप्ता ने बताया कि मां के दरबार में लोग मन्नतें मांगते हैं और परिवार की खुशहाली के लिए कामना करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। मेल के आयोजन पर दरबार में पूड़ी-छोले, हलवा और मुख्य प्रसाद खिचड़ी का लंगर लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed