फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news mahashivratri, ,jammu news,

महाशिवरात्रि के रंग में रंगा मंदिरों का शहर

विज्ञापन
religious news mahashivratri, ,jammu news,
जम्मू डोगरा चौक के पास महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सजाया गया शिवालय।
जम्मू। मंदिरों का शहर महाशिवरात्रि के रंग में रंग चुका है। पीरखो में चार दिवसीय मेला बुधवार से शुरू हो गया है। शहर के प्रमुख शिव मंदिर श्री रणवीरेश्वर, आप शंभू, पीरखो सहित शिवालयों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। बुधवार को रणवीरेश्वर मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। इसमें भगवान शिव की बरात स्वरूप झांकी शहर के इंदिरा चौक, रघुनाथ बाजार सहित अन्य इलाकों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर शहर में सबसे बड़ा कार्यक्रम पीरखो और श्री रणवीरेश्वर मंदिर में होगा। पीरखो में 13 मार्च तक चार दिवसीय मेला लगेगा। इसमें पहले दिन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। मंदिर परिसर में होने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। खिलौनों और पकवानों के स्टॉल के साथ विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शन भी लगाई जाएगी। दोपहर चार बजे कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। 11 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान रणवीरेश्वर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

-------
आप शंभू मंदिर सजाया गया
महाशिवरात्रि पर आप शंभू मंदिर को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मंदिर परिसर से लेकर गर्भ गृह को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। कोरोना के बीच पहली बार महाशिवरात्रि पर्व आ रहा है। ऐसे में मंदिरों के आने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें उनके लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। मास्क पहने के साथ अन्य कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed