फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news,jammu news

जयंती पर जयकारों से गूंजे शनिदेव मंदिर

विज्ञापन
religious news,jammu news
जम्मू। शहर के विभिन्न मंदिरों में श्री शनिदेव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। वीरवार को शहर के नई बस्ती और बाहु फोर्ट में धार्मिक कार्यक्रम करवाए गए। बाहु फोर्ट के बावे वाली माता मंदिर में स्थापित शनिदेव की मूर्ति का जलाभिषेक कर फूल मालाएं चढ़ाई गईं। मूर्ति स्थल को फूलों से सजाया गया। भक्तों ने शनिदेव की पूजा-अर्चना कर कोरोना से मुक्ति के साथ सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्री शनिदेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुए प्रभु के दर्शन किए।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थिति श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में शनिदेव जयंती पर समारोह करवाया गया। एक घंटे तक चले समागम में विद्वान शास्त्री और पंडितों ने शनि महाराज के सम्मान में 108 गायत्री मंत्रों का पाठ किया। कोविड एसओपी का पालन करते हुए भक्तों ने भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना कर कोरोना महामारी से मुक्ति मांगी। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव सुभाष चंद्र राखी ने शनि पूजा के लाभ पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

धर्मग्रंथों के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन श्री शनिदेव का जन्म हुआ था। मान्यता के अनुसार शनिदेव भगवान सूर्य और माता छाया के पुत्र हैं। ज्येष्ठ अमावस्या नौ जून दोपहर 01:59 बजे शुरू हुई और 10 जून शाम 04:23 बजे समाप्त हुई। शनिदेव जयंती पर लोगों ने काली गाय की सेवा कर प्रभु को प्रसन्न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed