फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mata Chandi at Mahalakshmi Temple Jammu city

माता के जयकारों से भक्तिमय हुआ जम्मू, मां चंडी के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Tue, 02 Mar 2021 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 02 Mar 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mata Chandi at Mahalakshmi Temple  Jammu city
चंडी माता मंदिर में कतार में खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

जम्मू शहर के पक्का डंगा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में सोमवार को मां चंडी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। पक्का डंगा इलाके में दिन भर मेला लगा रहा। मां चंडी के दर्शन के लिए जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बन गया, भक्त मां के भजनों पर खूब झूमे। मंदिर में दर्शन के लिए दिन भर कतारें लगी रहीं।

विज्ञापन


सर्व शक्ति चंडी माता मंदिर की ओर से स्थापना दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। प्रति वर्ष पहली मार्च को मां चंडी का स्थापना दिवस मनाया जाता है। मान्यता है कि चंडी माता मचैल से आकर पक्का डंगा में विराजमान हुई हैं, जो श्रद्धालु मचैल नहीं जा सकते, वे पक्का डंगा स्थित मां के दर्शन कर सौभाग्य प्राप्त करते हैं। सोमवार को मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लग गईं, देर रात तक भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन


स्थापना दिवस को देखते हुए मंदिर परिसर सहित मोती बाजार से परेड तक सजावट देखते ही बन रही थी। मंदिर परिसर से लेकर पूरे इलाके को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। सुबह मां की आरती की गई, जिसके बाद मंदिर परिसर में हवन किया गया, जिसमें पंडितों के साथ लोगों ने पूर्णाहुति डाली। मंदिर परिसर में विभिन्न पकवानों के स्टाल लगाए गए थे। इसमें हलवा, छोले-पूरी सहित अन्य पकवानों के भक्तों ने चटकारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचमुखी मंदिर में भी मनाया गया स्थापना दिवस

पंचमुखी मंदिर सरवाल में भी मां चंडी का स्थापना दिवस मनाया गया। जय चंडी मां ट्रस्ट ने इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम करवाया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के दर्शन किए। हर वर्ष एक मार्च को मां चंडी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed