{"_id":"6afe1323c11ec5c76b09d860","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1064-1066426-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बराल ब्राह्मण बिरादरी की मेल 23-24 को, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बराल ब्राह्मण बिरादरी की मेल 23-24 को, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुलदेवी के दरबार में टेकेंगे माथा
हमारा समाज:
जम्मू/अखनूर। बराल ब्राह्मण बिरादरी ने अर्धवार्षिक मेल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह आयोजन 23 नवंबर को मावा ब्राह्मणा में और 24 नवंबर को बसावा (चौकी चौरा) स्थित कुलदेवी के स्थानों पर होगा। इसमें जम्मू-कश्मीर सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचेंगे।
मेल की तैयारियों को लेकर बुधवार को अखनूर में बिरादरी की एक बैठक हुई। बिरादरी के अध्यक्ष मंगल बराल ने बताया कि 23 नवंबर सोमवार को मावा ब्रह्माणा में मेल होगी। 24 नवंबर, मंगलवार को बसावा, चौकी चौरा स्थित कुलदेवी के स्थान पर आयोजन होगा। दोनों देवस्थानों पर सुबह सात बजे कुलदेवी की विशेष पूजा-अर्चना होगी। सुबह नौ बजे हवन शुरू होगा और धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इन देवस्थानों में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है।
विशेष परंपराएं और व्यवस्थाएं :
नवविवाहित जोड़ों के लिए रकाधे (तराघे) की विशेष परंपरा निभाई जाती है। मावा ब्राह्मणा की मेल के 24 नवंबर को सुबह पांच बजे रस्म होगी। बसावा की मेल के अगले दिन 25 नवंबर को सुबह पांच बजे नवविवाहित जोड़े यह परंपरा निभाएंगे। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन, पानी और भंडारे सहित विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। बैठक में बिरादरी अध्यक्ष मंगल बराल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।