फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: माता खीर भवानी के दर्शन करने निकला कश्मीरी पंडितों का हुजूम

विज्ञापन
religious news
नगरोटा से श्रद्धालुओं से भरी बस को माता खीर भवानी यात्रा के लिए रवाना करते विधायक देवयानी राणा
- विधायक देवयानी राणा ने नगरोटा से दिखाई झंडी, 214 बसों से गए 9,000 श्रद्धालु
विज्ञापन

-दिल्ली से भी एक बस से पहुंचे कश्मीरी पंडित
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
जम्मू/बनतालाब। माता खीर भवानी यात्रा-2026 की औपचारिक शुरुआत शनिवार को हुई। कश्मीरी पंडितों ने माता रागन्या देवी के मंदिर और कश्मीर के अन्य पारंपरिक तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए यात्रा शुरू की। सुबह सात बजे नगरोटा से विधायक देवयानी राणा ने 214 बसों में सवार 9,000 श्रद्धालुओं को गांदरबल स्थित माता के मंदिर के लिए रवाना किया। दिल्ली से भी 74 यात्रियों को लेकर एक बस रवाना हो चुकी है।
डीआईजी श्रीधर पाटिल, राहत एवं पुनर्वास आयुक्त डॉ. अरविंद करवानी, जम्मू के अतिरिक्त आयुक्त शाम लाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। तीर्थयात्रियों को रवाना करने से पूर्व नगरोटा टोल गेट के पास उनके लिए खानपान की व्यवस्था की गई थी। पहला पड़ाव रामबन में हुआ जहां भोजन करने के बाद गांदरबल स्थित माता खीर भवानी मंदिर की ओर बढ़े।
विज्ञापन

डॉ. करवानी ने बताया कि इस साल यात्रा में तीर्थयात्रियों के पंजीकरण में काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछलेे साल करीब 3000 तक रहने वाली संख्या इस बार 9,000 तक पहुंच गई। शांतिपूर्ण माहौल, बेहतर सुरक्षा और व्यापक इंतजामों के कारण यह बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा के लिए राहत और पुनर्वास संगठन के नोडल अधिकारियों को काफी पहले ही तुलमुल्ला, टिक्कर, देवसर-मंजगाम, लोगरीपोरा और अन्य तीर्थ स्थलों पर तैनात किया जा चुका है। बस यात्रा, खानपान और रहने की व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क है। इसके लिए किसी से भी कोई पैसा नहीं लिया गया है। डीआईजी पाटिल ने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। सोमवार को मंदिर में दर्शन करने के बाद तीर्थयात्री जम्मू लौटेंगे। श्रद्धालु रविंदर साधु ने बताया कि माता खीर भवानी का मेला सिर्फ एक धार्मिक अवसर नहीं है यह हमारी जड़ों से एक भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव है।

---
घाटी में अन्य मंदिरों पर भी जाएंगे श्रद्धालु
22 जून तक चलने वाली माता खीर भवानी यात्रा के दौरान कश्मीरी पंडित गांदरबल के तुलमुल्ला स्थित माता खीर भवानी का दर्शन करने और मेले में शामिल होने के बाद कुपवाड़ा में टिक्कर, कुलगाम में देवसर और मंजगाम तथा अनंतनाग में लोगरीपोरा स्थित पारंपरिक तीर्थ स्थलों पर भी जाएंगे। मुख्य आयोजन तुलमुल्ला स्थित माता रागन्या देवी के मंदिर में हो रहा है। यह यात्रा 22 जून को ज्येष्ठ अष्टमी के दिन मेले के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed