{"_id":"6ad68885d913909f64075722","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1043794-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रघुनाथ मंदिर में महाआरती से भक्तिमय हुई शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रघुनाथ मंदिर में महाआरती से भक्तिमय हुई शाम
विज्ञापन
श्री रघुनाथ मंदिर में आरती में शामिल डीसी मिंगा शेरपा और नगर आयुक्त आयुषी सूदन समेत अन्य लोग।
- मातृशक्ति ने मां दुर्गा की स्तुति कर की सुख-शांति की कामना, सनातन परंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
- नवरात्र पर आयोजित कार्यक्रम में डीसी मिंगा शेरपा और नगर निगम आयुक्त आयुषी सूदन ने की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नवरात्र के मौके पर रविवार शाम को श्री रघुनाथ मंदिर में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की स्तुति अयिगिरि नंदिनी से शुरू हुए कार्यक्रम में मंत्रोच्चारण और महाआरती के बीच मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्री रघुनाथ जी जम्मू महाआरती संस्था ने धर्मार्थ ट्रस्ट जम्मू-कश्मीर के सहयोग से भव्य महाआरती का आयोजन किया।
इसमें मातृशक्ति सहित श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में जम्मू के उपायुक्त मिंगा शेरपा व नगर निगम आयुक्त आयुषी सूदन शामिल हुईं। इस दौरान एमके अजातशत्रु सिंह ने कहा कि क्षेत्र की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है।
वहीं, डॉ. ऋतु सिंह ने मातृशक्ति की भागीदारी को सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं धार्मिक संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
-- -