{"_id":"6973e8c18f3c389e990ca600","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1052-819100-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जय श्रीराम, हर-हर महादेव और हिंदू एकता जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा मुट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जय श्रीराम, हर-हर महादेव और हिंदू एकता जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा मुट्ठी
विज्ञापन
हिंदू सम्मेलन में सनातन रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान
दोमाना। मुट्ठी शुक्रवार को उस समय धर्म और आस्था के केंद्र में बदल गया जब रणदीप सिंह लुधियाना वाला की अध्यक्षता में भव्य हिंदू सम्मेलन करवाया गया। संत-महात्माओं, हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने माहौल को सनातनमयी बना दिया। गो रक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रख्यात कथावाचक मृदुल मोहन शास्त्री, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दधीचि, महंत राजेश बिट्टा और रमेश बाबा ने मंच से ओजस्वी संबोधन देते हुए हिंदू समाज को एकजुट होने का संदेश दिया।
वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आज सनातन धर्म और हिंदू अस्मिता की रक्षा के लिए संगठित होना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। गो रक्षा हिंदू संस्कृति और परंपरा की पहचान है। इसकी अनदेखी किसी भी कीमत पर नहीं की जा सकती। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि धर्म, संस्कार और संस्कृति को बचाने के लिए हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए। खास तौर पर युवाओं से नशे और गलत रास्तों से दूर रहकर धर्म व राष्ट्र सेवा से जुड़ने की अपील की।
सम्मेलन में हिंदू समाज के सामने खड़ी चुनौतियों, सामाजिक विघटन और सांस्कृतिक पतन पर भी गंभीर चर्चा हुई। संत-महात्माओं ने कहा कि जब तक हिंदू समाज एक मंच पर संगठित नहीं होगा तब तक सनातन की ताकत पूरी तरह प्रकट नहीं हो सकती। कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम, हर-हर महादेव और हिंदू एकता जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। समापन पर सनातन धर्म की रक्षा, गो संरक्षण और समाज में एकता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया।