फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: भाजपा एससी मोर्चा ने गुरु रविदास जयंती की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
religious news
बैठक के दौरान मंचासीन  बलदेव सिंह बिलावरिया, बलबीर राम रतन व अन्य स्रोत - भाजपा 
- 31 जनवरी से सात फरवरी तक पूरे सप्ताह प्रदेश में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन






जम्मू। गुरु रविदास महाराज की जयंती पर प्रदेश में सप्ताह भर के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा की समीक्षा बैठक हुई। त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक का नेतृत्व भाजपा के महासचिव बलदेव सिंह और अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की।




प्रदेश नेतृत्व के साथ सभी जिलों से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान तय किया गया कि गुरु रविदास जयंती के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में 31 जनवरी से सात फरवरी तक श्रद्धा और उत्साह के साथ करवाए जाएंगे। बलदेव सिंह ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जातियों के उत्थान, सशक्तिकरण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जयंती कार्यक्रमों के दौरान समावेशी विकास के संदेश को जन-जन तक ले जाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष और मोर्चा प्रभारी भारत भूषण ने कहा कि सभी कार्यक्रम अनुशासन, समर्पण और श्रद्धा के साथ होने चाहिए। पार्टी प्रवक्ता बलबीर राम रतन ने गुरु के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। धर्मेंद्र कुमार ने कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। यहां जगदीश भगत, सीमा देवी, राहुल हंस और मोहित भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed