{"_id":"66610294a8737ab98c04df64","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jam1006-374620-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धर्मनगरी में अब मां वैष्णो के प्रसाद के\n\nरूप में भक्तों को मिलने लगा पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धर्मनगरी में अब मां वैष्णो के प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलने लगा पौधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विश्व पर्यावरण दिवस पर श्राइन बोर्ड की पहल, - निहारिका में वैष्णवी वाटिका आउटलेट स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के निहारिका परिसर में पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनूठी पहल की गई है। इसमें मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत ही कम दाम पर प्रसाद के रूप में पौधे वितरित किए जा रहे हैं। श्राइन बोर्ड ने मुख्य बस स्टैंड के साथ निहारिका में वैष्णवी वाटिका नाम से एक आउटलेट स्थापित किया है। इसका शुभारंभ बुधवार को सीईओ अंशुल गर्ग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भक्तों को पौधे वितरित कर किया।
कटड़ा के पास पैंथल क्षेत्र के कुनिया गांव में बोर्ड की हाईटेक नर्सरी में उगाए गए 40 किस्मों के पौध अब भक्तों के लिए उपलब्ध हैं। इन किस्मों को स्थानीय जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल, परिवहन और प्रत्यारोपण में आसानी के लिए व्यवहार्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। सीईओ ने कहा कि यह अभिनव दृष्टिकोण न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए बोर्ड की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप है, बल्कि आध्यात्मिकता और प्रकृति के बीच संबंध को बढ़ता है। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल एवं श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। मिट्टी और जल संरक्षण के लिए श्राइन क्षेत्र में हर साल 1.50 लाख से अधिक पौधे लगाकर त्रिकुटा पहाड़ियों और मंदिर की ओर जाने वाले सभी मार्गों को हराभरा किया जा रहा है।
-- -
वैष्णवी धाम जम्मू में भी बनेगा आउटलेट
अमरनाथ तीर्थयात्रियों को मिलेंगे पौधे
सीईओ ने घोषणा की कि इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए इसी महीने के अंत में वैष्णवी धाम जम्मू में भक्तों के लिए इन पौधों का एक और आउटलेट स्थापित किया जाएगा। इसे केंद्रीय सरकारी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जम्मू (सीजीपीडब्ल्यूए) के सहयोग से चलाया जाएगा। जम्मू स्थित आउटलेट 29 जून से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों व स्थानीय लोगों को सुविधा प्रदान करेगा। सीईओ ने श्राइन बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वैष्णवी वाटिका के आसपास विभिन्न किस्मों के पौधे भी लगाए और भक्तों को पौधे वितरित किए।