{"_id":"68e82a450a21114433066658","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jam1003-733953-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ : आज चांद संग पिया का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ : आज चांद संग पिया का दीदार
विज्ञापन
रात को पटेल बाजार में मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अखंड सौभाग्य का पर्व करवाचौथ शुक्रवार को है। सुहागिनें चांद के साथ पिया का दीदार करेंगी। इसके लिए महिलाओं ने वीरवार को शहर के फत्तू चौगान, पटेल बाजार, पुरानी मंडी राजतिलक रोड, ओल्ड हाॅस्पिटल रोड, गांधी नगर सहित कई बाजारों में सजने-संवरने व खरीदारी करने में उत्साह दिखाया।
करवाचौथ की पूर्व संध्या बाजारों में मिठाइयों, फैनियों, फलों और शृंगार की सामग्री समेत अन्य सामान की खूब बिक्री हुई। महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ-साथ करवा कलश, छलनी के साथ सोलह शृंगार और परिधानों की खूब खरीदारी की। करवाचौथ की स्पेशल मेहंदी के लिए सुबह से ही डिजाइनरों के पास कतारें लगी रहीं जो देर रात तक देखने को मिलीं। कई महिलाओं ने मेहंदी की प्री बुकिंग करा रखी थी। फिर भी वे बारी का इंतजार करती नजर आईं। कुछ ऐसा ही नजारा पार्लरों में भी दिखा।
नवविवाहितों में अपने पहले करवाचौथ को लेकर खासा उत्साह दिखा। फत्तू चौगान में मेहंदी लगवाते पूनम ने बताया कि यह मेरा पहला करवाचौथ व्रत है इसलिए बहुत खुश हूं। कारोबारियों कहना है कि बीते कुछ दिनों पहले व्यापार में मंदी महसूस की जा रही थी लेकिन नवरात्र, करवाचौथ और दिवाली आने से इन दिनों बाजारों में काफी रौनक है।

रात को पटेल बाजार में मेहंदी लगवाती महिलाएं। संवाद- फोटो : Samvad
विज्ञापन