फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Religious gurus Making people aware about vaccination in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं धार्मिक गुरु, श्रद्धालुओं को बता रहे महत्व

Fri, 18 Jun 2021 10:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 10:43 AM IST
सार

धार्मिक स्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से सामाजिक दूरी का पालन करवाया जा रहा है। यही नहीं श्रद्धालुओं को शपथ भी दिलाई जा रही है कि वो वैक्सीन जरूर लगवाएं। 
 

विज्ञापन
Religious gurus Making people aware about vaccination in Jammu and Kashmir
जम्मू स्थित बावे वाली माता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने और भ्रांतियां दूर करने के लिए प्रशासन के साथ धार्मिक गुरु भी आगे आए हैं। वह लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में आने वाले लोगों को कोविड एसओपी का पालन करने के साथ-साथ टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीका लग सके और संक्रमण से बचाव हो सके। टीके को लेकर कुछ लोगों में भ्रांतियां भी हैं, जिन्हें दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है। यही नहीं धार्मिक स्थलों में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


मंदिर में आने वाले लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना हमारा धर्म है। मंदिर में आने वाले लोगों को हम जागरूक कर रहे हैं। दिन में काफी लोग मिलने आते हैं। उनसे कोविड एसओपी का पालन करवाने के लिए कहा जाता है। यहां तक कि लोगों को मंदिर में वैक्सीन लगवाने की शपथ भी दिलाई जा रही है। टीका सुरक्षा कवच है और हर किसी को टीका जरूर लगाना चाहिए। 
विज्ञापन

-महंत बिट्टा, बावे वाली माता मंदिर 


काफी हद तक लोग पहले ही जागरूक हैं, फिर भी हम लोगों को जागरूक करते हैं। लोगों को वैक्सीन लगाने के साथ कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहते हैैं। मंदिरों में लोग काफी कम संख्या में आ रहे हैं, उन्हें जागरूक कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 -महंत ऋषिबन, रणवीरेश्वर मंदिर 
 

मैं खुद लोगों को कोविड एसओपी का पालन करने और टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहा हूं। मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या अभी कम है, लेकिन जितने  भी लोग आते हैं, उन्हें जागरूक करते हैं। मंदिर में धूप, घंटी आदि का उपयोग नहीं करने दिया जा रहा है। सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के नियमों के पालन को प्राथमिकता दी जा रही है। 
-महंत द्वारिका नाथ, आप शंभू मंदिर 

गुरु घर में आने वाले हर व्यक्ति को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हैं। उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में बताते हैं। जहां-जहां टीकाकरण हो रहा, उन केंद्रों के बारे में जानकारी दी जाती है। गुरु घर में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। कोविड एसओपी का पालन करवाया जा रहा है।   
-पिरन दत्ता, अध्यक्ष रविदास सभा, जम्मू-कश्मीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed