{"_id":"6845ed603a47af1fb10dfe05","slug":"religious-and-cultural-fest-reasi-news-c-202-1-sjam1001-124039-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गबसरा मेले में दिखी आस्था और डोगरी संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गबसरा मेले में दिखी आस्था और डोगरी संस्कृति की झलक
विज्ञापन
रियासी में गबसरा देवता मेले के दौरान गणमान्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। तहसील भमाग के गांव साढ़ी गब्बर स्थित प्राचीन गबसरा देव स्थान पर रविवार को मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गांव में रहने वाले 103 वर्षीय ईशर दास निवासी सरोट कोट के हाथों रिबन काटकर कराया गया।
इस मौके पर ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य का हार पहनाकर स्वागत किया गया। मेले के दौरान स्थानीय लोक गायकों ने डोगरी गानों की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी। मौके पर मौजूद लोग नाचे बिना नहीं रह सके। खास कर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। गानों पर युवा जम कर थिरके। मेले में ग्रामीण स्तर की खाने-पीने की दुकानें भी लगी थीं।
मेले में आए हुए लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेला कमेटी के सदस्यों ने देव स्थान की महत्ता के बारे में जानकारी दी। शाम को देवस्थान पर जागरण का आयोजन किया गया। गायकों ने एक से बढ़ कर एक मधुर भजन पेश किए। जागरण काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।