फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religion,Raksha Bandhan,jammu news

रक्षाबंधन पर सुबह 06:18 से शाम 05:30 बजे तक राखी बांधने का मुहूर्त

विज्ञापन
religion,Raksha Bandhan,jammu news
जम्मू। रक्षाबंधन रविवार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 06:18 बजे से शाम 05:30 बजे तक रहेगा। रविवार सुबह 06:17 बजे तक भद्राकाल रहेगा और शाम 05:30 मिनट से लेकर शाम 07:09 बजे तक राहुकाल रहेगा। भद्राकाल या राहुकाल में राखी बांधना अशुभ होता है। सनातन धर्म के अनुसार रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का अटूट रिश्ता कहलाता है। महंत रोहित शास्त्री के अनुसार कोरोना महामारी के कारण अगर भाई-बहन रक्षाबंधन पर नहीं मिल सकते तो अलग-अलग रहते हुए भी त्योहार मना सकते हैं। बहनें मन में भाई का ध्यान करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर या प्रतिमा को राखी बांधें, तिलक, पूजन और प्रसाद का भोग लगाएं। भाई की मंगलकामना एवं दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना करें। भाई भी भगवान की प्रतिमा से राखी स्पर्श कर इसे बांध लें। तिलक लगाएं और भगवान को प्रणाम कर प्रसाद ग्रहण करें। इस बार चाइनीज सामान के बहिष्कार की दिशा में भारत ने एक कदम और आगे बढ़ाया है, सभी मेड इन इंडिया की राखियां अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed