फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religion

Jammu News: ईश्वर की बंदगी से मिलता है अलौकिक आनंद

विज्ञापन
religion
जम्मू। संत आश्रम रांजड़ी सांबा में सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर साहिब बंदगी पंथ के अध्यात्मिक प्रमुख मधु परम हंस महाराज ने कहा कि मनुष्य पूरी कोशिश करता है कि वह मन के अधीन न रहे, लेकिन सफल नहीं हो पाता है। मनुष्य का मन हर समय उसे भटकाता रहता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की बंदगी करनी चाहिए। इससे मन को अलौकिक आनंद मिलता है। मन शांत रहता है और अध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

हमारी चौदह इंद्रियां भी कुछ नहीं मन के अधीन हैं। मन और माया एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मन हमें हर समय व्यस्त रखता है जैसे एक बच्चा खिलौनों से खेलने में व्यस्त रहता है। यह हमें ध्यान में बैठने नहीं देता है और हमें किसी न किसी तरह से परेशान करता रहता है।
विज्ञापन

आत्मा को एक पल के लिए भी वश में करना आसान नहीं है। सच तो यह है कि हमारी आत्मा ही आनंद का भंडार है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह परमात्मा का एक हिस्सा है, जो स्वयं शाश्वत आनंद का अवतार है। जिस क्षण हमारा मन और आत्मा अचल अवस्था में होते हैं, वह पल बहुत उत्कृष्ट होता है। इस स्तर पर हमें यह महसूस होता है कि हमारी इच्छाएं ही परेशानियों का स्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed