{"_id":"0344fff7cd5e409ed71c9964555f672f","slug":"relief-package-announced-soon-for-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK के लिए जल्द 18 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK के लिए जल्द 18 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 04 Jul 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत को पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ के दंश से उबारने की योजना तैयार कर ली गई है। इसमें केंद्र की मोदी सरकार भरपूर सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
बाढ़ पुनर्वास तथा प्रबंधन प्रोजेक्ट की इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोषणा कर सकते हैं। यह संकेत राज्य के वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू ने दिए हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में डॉ. द्राबू ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही इस दिशा में काम चल रहा था। केंद्र सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है।
पिछले दिनों दिल्ली में वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी बातचीत हुई है। बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास तथा बाढ़ प्रबंधन के लिए लगभग 18 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो प्रधानमंत्री इसी महीने इस पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। केंद्र तथा रियासत सरकार दोनों ही जम्मू-कश्मीर के विकास की दिशा में संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक ने भी 1400 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही यह राशि जारी हो जाएगी। इसके साथ ही वर्ल्ड बैंक से और अधिक मदद के लिए भी बातचीत चल रही है।